देश की खबरें | हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड, अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब में सोमवार को कड़ाके की ठंड रही और दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।
चंडीगढ़, 30 दिसंबर हरियाणा और पंजाब में सोमवार को कड़ाके की ठंड रही और दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।
दोनों राज्यों में कई स्थानों पर सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई।
स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार, चंडीगढ़ में दिन में कड़ाके की ठंड रही और शहर में अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन है, जो सामान्य से आठ डिग्री कम है।
हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर दिन में कड़ाके की ठंड रही।
अंबाला में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 14.5 डिग्री, करनाल में 13.2 डिग्री, रोहतक में 12.7 डिग्री और गुरुग्राम में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब में पठानकोट शीतलहर की चपेट में रहा, जहां अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा में अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अमृतसर में भी दिन में कड़ाके की ठंड रही और अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में 13.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
पटियाला में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फरीदकोट में अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2024 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

