देश की खबरें | राजभवन मार्च के दौरान हुड्डा सहित हरियाणा कांग्रेस के कई नेता हिरासत में लिये गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने केंद्र के कृषि कानूनों और ईंधन कीमतों में वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को राजभवन की ओर मार्च किया लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 15 जनवरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने केंद्र के कृषि कानूनों और ईंधन कीमतों में वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को राजभवन की ओर मार्च किया लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस ने एक देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के आह्वान के तहत हरियाणा के राज्यपाल के आवास का घेराव करने की योजना बनायी थी।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को राजभवन की ओर बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेड लगाये थे।

जब हुड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं ने हरियाणा राजभवन की ओर से मार्च करने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उन्हें एक बस में सेक्टर-17 पुलिस थाने ले गई।

हुड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि वे भाजपा नीत केंद्र सरकार को कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए बाध्य करेंगे।

कांग्रेस केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के अधिकारों के समर्थन में आज किसान अधिकार दिवस मना रही है। कांग्रेस इसके साथ ही ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ भी प्रदर्शन कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\