देश की खबरें | दिल्ली में सात साल की बच्ची से छेड़छाड़, पड़ोसी युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के वजीरबाद इलाके में पड़ोसी ने सात साल की लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्हें वजीराबाद इलाके में एक बच्ची से छेड़छाड़ की सूचना मंगलवार रात करीब नौ बजे मिली थी।

नयी दिल्ली, 16 जून उत्तरी दिल्ली के वजीरबाद इलाके में पड़ोसी ने सात साल की लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्हें वजीराबाद इलाके में एक बच्ची से छेड़छाड़ की सूचना मंगलवार रात करीब नौ बजे मिली थी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित से बात की। सिंह के मुताबिक पीड़ित ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने शाम करीब चार बजे उसका यौन शोषण किया।

उन्होंने बताया कि बिहार का रहने वाला 32 वर्षीय आरोपी फरार हो गया था, लेकिन बाद में उसे उसी रात को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की अरुणा आसिफ अली अस्पताल में चिकित्सीय जांच की गयी।

डीसीपी ने बताया कि शिकायत और चिकित्सा जांच के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (नुकसान पहुंचाने), 354 (महिला का शील भंग करने) और 354-बी (महिला पर हमला करने) तथा बच्चों का यौन अपराध से संरक्षण करने वाले ‘पोक्सो’ कानून की धारा आठ के तहत वजीराबाद पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट