एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात के अमरेली में तेंदुए के हमले में सात साल की बच्ची की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अमरेली जिले में एक तेंदुए के हमले में सात साल की एक बच्ची की मौत हो गयी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात के अमरेली में तेंदुए के हमले में सात साल की बच्ची की मौत

अमरेली, 13 जनवरी गुजरात के अमरेली जिले में एक तेंदुए के हमले में सात साल की एक बच्ची की मौत हो गयी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाए गए हैं।

राजुला के रेंज वन अधिकारी जी.एल. वाघेला ने बताया कि तेंदुए ने लड़की पर उस समय हमला किया जब वह रविवार शाम को चित्रासर गांव में अपने माता-पिता के साथ कपास के खेत में थी।

अधिकारी ने बताया कि लड़की की गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और जिले के जाफराबाद स्थित एक अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने आठ टीमें गठित की हैं और तेंदुए को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में पिंजरे लगा दिए गए हैं।

राजुला के विधायक हीरा सोलंकी ने कहा कि उन्होंने वन अधिकारियों को लड़की पर हमला करने वाले तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2025 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).