एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार ले जायी जा रही सात हजार लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भदोही की पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जिले के औराई थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम ने कोठरा गांव के पास आज सुबह करीब नौ बजे वाहनों की जांच के दौरान एक ट्रक को रोका तो उसमें 775 पेटी में रखी 6957 लीटर अवैध अंग्रेज़ी शराब बरामद की गयी।

देश की खबरें | बिहार ले जायी जा रही सात हजार लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

भदोही की पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जिले के औराई थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम ने कोठरा गांव के पास आज सुबह करीब नौ बजे वाहनों की जांच के दौरान एक ट्रक को रोका तो उसमें 775 पेटी में रखी 6957 लीटर अवैध अंग्रेज़ी शराब बरामद की गयी।

उन्होंने बताया पुलिस ने ट्रक को कब्ज़े में लेकर अवैध शराब की तस्करी करने वाले हरियाणा में पानीपत जिले के बबेल निवासी संदीप सिंह (40) और संदीप सिंह बबेल (32) को गिरफ्तार कर लिया।

कात्यायन ने बताया कि बरामद शराब सिर्फ पंजाब में बेचने के लिए अधिकृत है पर चुनाव के मद्देनज़र बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए इसे बिहार में ऊंची कीमत पर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में इस तस्‍करी में संलिप्‍त एक अन्‍य आरोपी सोनीपत जिले के साबनिया निवासी विजय का भी नाम सामने आया है।

एसपी ने बताया कि बरामद शराब और ट्रक की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गयी है।

उन्होंने बताया इस मामले में तीनों शराब तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया गया है तथा ट्रक मालिक विजय को भी गिरफ्तार किया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2024 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).