विदेश की खबरें | पाकिस्तान में कर्नल की हत्या के बाद सुरक्षा बलों की कार्रवाई में सात आतंकवादी ढेर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने कहा कि पुलिस के भेष में आए 15 आतंकवादियों ने मंगलवार को कर्नल लईक मिर्जा का अपहरण कर बृहस्पतिवार को उनकी हत्या कर दी। अपहरण के समय लईक अपने परिवार के साथ जियारत कस्बे में एक रिजॉर्ट की ओर जा रहे थे।
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस के भेष में आए 15 आतंकवादियों ने मंगलवार को कर्नल लईक मिर्जा का अपहरण कर बृहस्पतिवार को उनकी हत्या कर दी। अपहरण के समय लईक अपने परिवार के साथ जियारत कस्बे में एक रिजॉर्ट की ओर जा रहे थे।
सेना ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि आतंकवादियों के ठिकाने पर रात भर चली कार्रवाई में सात आतंकवादी मारे गए और अभियान अब भी जारी है।
बयान में कहा गया है कि आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में एक सैनिक ''शहीद'' हो गया।
समूह ने दावा किया था कि उसने मिर्जा की हत्या कर दी है। साल 2019 में अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को आतंकवादी समूह घोषित कर दिया था।
समूह ने दावा किया कि उसने मिर्जा की हत्या कर दी लेकिन उनके परिवार के सदस्यों को जीवित छोड़ दिया है क्योंकि वे समूह के खिलाफ अपराधों में शामिल नहीं थे।
स्थानीय सरकार के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि आतंकवादियों ने कर्नल के परिवार के सदस्यों को छोड़ दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)