विदेश की खबरें | अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी आभूषण चोरी के मामले में सात संदिग्धों की पहचान हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्राधिकारियों ने बताया कि लॉस एंजिलिस में बख्तरबंद ट्रक का पीछा करने और 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य के हीरे, पन्ने और अन्य कीमती वस्तुएं चुराने के मामले में संलिप्तता को लेकर सात लोगों की पहचान की गई है और उनके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

प्राधिकारियों ने बताया कि लॉस एंजिलिस में बख्तरबंद ट्रक का पीछा करने और 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य के हीरे, पन्ने और अन्य कीमती वस्तुएं चुराने के मामले में संलिप्तता को लेकर सात लोगों की पहचान की गई है और उनके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं।

अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, सात में से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें लॉस एंजिलिस की संघीय अदालत में पेश किया जाना है। इनमें से चार आरोपी फरार है जबकि एक संदिग्ध एरिजोना में चोरी के एक अन्य मामले में जेल में सजा काट रहा है।

प्राधिकारियों ने बताया कि पाब्लो राउल लूगो लारोइग और जेसन नेलन प्रेसिला फ्लोरेस को सोमवार को गिरफ्तार किया गया और दोनों पर संघीय चोरी एवं साजिश के आरोप लगाए गए हैं।

अभियोग के अनुसार, संदिग्धों ने जुलाई 2022 में सैन फ्रांसिस्को के पास एक अंतरराष्ट्रीय आभूषण प्रदर्शनी से 73 बैग भर कर आभूषण ले जा रहे बख्तरबंद ट्रक का करीब 300 मील तक पीछा किया और बाद में वे ट्रक में से 24 बैग लेकर भाग गए।

प्राधिकारियों ने कहा कि इन बैग में सोना, माणिक और महंगी घड़ियां भी थीं।

कैलिफोर्निया में अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने मंगलवार को एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि कुछ आभूषण बरामद कर लिए गए हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\