देश की खबरें | मणिपुर के नोनी में स्कूल बस पलटने से सात विद्यार्थियों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (फोटो के साथ)
(फोटो के साथ)
इंफाल, 21 दिसंबर मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को एक स्कूल बस के पलट जाने से सात विद्यार्थियों की मौत हो गयी और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मणिपुर की राजधानी इंफाल से करीब 55 किलोमीटर दूर पहाड़ी जिले के लोंगसाई इलाके के पास ओल्ड कछार रोड पर हुआ।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनास्थल से निकाले जाने के बाद घायल विद्यार्थियों का इंफाल के कुछ अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, थंबलनु हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी दो बसों में सवार होकर नोनी जिले के खौपुम के वार्षिक अध्ययन दौरे पर गए। जिस बस में छात्राएं सफर कर रही थीं, वह चालक के नियंत्रण खो देने के बाद पलट गई।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
इस बीच, राज्य सरकार ने बुधवार को सभी स्कूलों के अधिकारियों को दुर्घटना के मद्देनजर 10 जनवरी, 2023 तक स्कूल भ्रमण का आयोजन या संचालन नहीं करने का निर्देश दिया।
राज्य सरकार ने एक आधिकारिक आदेश में कहा कि शिक्षण संस्थानों के प्रमुख इस निर्देश का पालन करेंगे, जिसके विफल होने पर उन्हें किसी भी अप्रिय घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)