देश की खबरें | आईएसएल की शुरुआत से पहले सात खिलाड़ी, एक सहायक कोच कोविड पॉजिटिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के गोवा में अगले महीने शुरू होने वाले संभावित फुटबॉल सत्र से पूर्व सात खिलाड़ी और एक सहायक कोच कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के गोवा में अगले महीने शुरू होने वाले संभावित फुटबॉल सत्र से पूर्व सात खिलाड़ी और एक सहायक कोच कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।

सूत्रों ने सोमवार को पीटीआई को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Gangrape in Buxar: बिहार के बक्सर में युवती से गैंगरेप के बाद बेटे की हत्या का आरोप, 1 आरोपी गिरफ्तार.

टीमों के गोवा में आने के बाद ये परीक्षण किए गए थे और किसी भी व्यक्ति में लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।

हालांकि यह पता नहीं चला है कि ये खिलाड़ी और कोच किस टीम का हिस्सा हैं। इन सभी को इनके होटलों में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में पृथकवास में रखा गया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय की पहली बोर्ड बैठक के दौरान बोले सीएम केजरीवाल- हर छात्र को रोजगार दिलाना है हमारा उद्देश्य.

इस सत्र में हिस्सा लेने वाली टीमों में सिर्फ एससी ईस्ट बंगाल की टीम गोवा नहीं पहुंची है जो पहली बार लीग में खेलेगी।

सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘हां, सात खिलाड़ी और एक सहायक कोच कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है और किसी में भी लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। इन्हें इनके संबंधित जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में पृथकवास में रखा गया है।’’

सूत्र ने कहा कि पॉजिटिव पाए गए सभी आठ व्यक्तियों को सात दिन में तीन बार नेगेटिव आना होगा और इसके बाद ही वे अपनी संबंधित टीमों से जुड़ पाएंगे।

सभी टीमों को गोवा में अलग अलग होटलों में रखा गया है जहां जैविक रूप से सुरक्षित माहौल तैयार किया गया है।

कोविड-19 महामारी के कारण आईएसएल के आगामी सत्र का आयोजन कड़े स्वास्थ्य नियमों के बीच खाली स्टेडियम में किया जाएगा।

मैचों का आयोजन गोवा में तीन स्थलों मडगांव के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, बैम्बोलिन के जीएमसी एथलेटिक्स स्टेडियम और वास्को के तिलक मैदान स्टेडियम में किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\