देश की खबरें | मथुरा में एक करोड़ रुपये की लूट मामले में सात व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में कुछ दिन पहले बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे एक सर्राफा व्यापारी से एक करोड़ पांच लाख रुपये की नकदी की लूट के मामले में पुलिस ने सात लुटेरों को गिरफ्तार करके 44 लाख 86 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली है। यह जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी।

मथुरा, 26 अगस्त उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में कुछ दिन पहले बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे एक सर्राफा व्यापारी से एक करोड़ पांच लाख रुपये की नकदी की लूट के मामले में पुलिस ने सात लुटेरों को गिरफ्तार करके 44 लाख 86 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली है। यह जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी।

आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया, ‘‘आरोपियों से 44 लाख 86 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली गई है, सरगना सहित दो अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।’’

आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि गत गत 16 अगस्त को चार बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी अंकित से एक करोड़ से अधिक की राशि वाला बैग तब छीन लिया था जब वह उक्त राशि बैंक में जमा कराने जा रहा था।

अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पुलिस महानिरीक्षक (आगरा जोन) नवीन अरोड़ा, एसएसपी गौरव ग्रोवर और जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संवाददाताओं को बताया कि इस गिरोह के सरगना अरविंद पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है जो अपने सहयोगियों के साथ फरार है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए दस टीमें गठित की गई थीं। उन्होंने बताया कि गिरोह के मुख्य सदस्य गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर के रहने वाले हैं।

अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे और आरोपियों का पता मथुरा के बाजना में चला। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से नकदी के अलावा 315 बोर की तीन पिस्तौल, 12 कारतूस भी बरामद किये गए।

अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बाकी राशि और लूट के दौरान इस्तेमाल मोटरसाइकिलें उनके फरार साथियों के पास हैं।

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 44 लाख 86 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड