देश की खबरें | मुंबई की एक आवासीय इमारत में आग लगने से सात लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के गोरेगांव इलाके में शुक्रवार को तड़के एक आवासीय इमारत में आग लगने से दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, छह अक्टूबर मुंबई के गोरेगांव इलाके में शुक्रवार को तड़के एक आवासीय इमारत में आग लगने से दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शहर के अग्निशमन विभाग के प्रमुख ने कहा कि इमारत में अग्निशमन की कोई व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने कहा कि सात मंजिला इमारत की छत और विभिन्न मंजिलों से 30 निवासियों को सुरक्षित निकाला गया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आग में जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजन के लिए 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आग में झुलसे लोगों का इलाज सरकारी खर्च पर कराया जाएगा।

बृहन्मुंबई नगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि आग गोरेगांव पश्चिम के उन्नत नगर में आजाद मैदान के पास 'जय भवानी एसआरए बिल्डिंग' में रात करीब तीन बजे लगी।

उन्होंने कहा कि इसके भूतल पर बहुत सारे पुराने कपड़े रखे थे।

बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि कुल 68 निवासियों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया जबकि 42 को जोगेश्वरी में नगरपालिका द्वारा संचालित एचबीटी ट्रॉमा केयर अस्पताल में और 15 को जुहू में बीएमसी द्वारा संचालित कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 घायलों को तीन निजी अस्पतालों में ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि घायलों में से दो नाबालिगों और दो महिलाओं समेत सात लोगों की मृत्यु हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि छह लोगों की मौत ट्रॉमा केयर में जबकि एक की मौत कूपर अस्पताल में हुई, पांच अन्य की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि नौ लोगों को चिकित्सकीय परामर्श के बाद छुट्टी दे दी गई।

मुंबई दमकल विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी रवींद्र अंबुलगेकर ने ‘पीटीआई-’ को बताया, “गोरेगांव में जय भवानी एसआरए इमारत पुरानी थी और वहां कोई अग्निशमन प्रणाली उपलब्ध नहीं थी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\