विदेश की खबरें | लेबनान की ओर से दागे गए रॉकेट से इजराइल में सात लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइली चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। लेबनान पर आक्रमण के बाद से इजराइल में सीमा पार से किया गया यह सबसे घातक हमला है।
इजराइली चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। लेबनान पर आक्रमण के बाद से इजराइल में सीमा पार से किया गया यह सबसे घातक हमला है।
इजराइल लेबनान में हवाई हमले जारी रखे है और उसका कहना है कि उसका निशाना हिजबुल्ला आतंकवादी हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को 24 लोगों के मारे जाने की सूचना दी।
अमेरिकी राजनयिक क्षेत्र में मौजूद हैं और लेबनान तथा गाजा में संघर्ष विराम के लिए दबाव बना रहे हैं। उनका मकसद बाइडन प्रशासन के अंतिम महीनों में पश्चिम एशिया में युद्धों को समाप्त कराना है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार उत्तरी गाजा में इजराइली सेना ने एक अस्पताल पर हमला किया, जिससे संरा एजेंसी की ओर से अस्पताल में भेजी गई जरूरी आपूर्ति नष्ट हो गई।
अस्पताल के निदेशक डॉ. हुसाम अबू सफिया ने कहा कि हमलों से आग लग गई जिससे डायलिसिस यूनिट प्रभावित हुई, पानी की टंकियां नष्ट हो गईं, सर्जरी भवन क्षतिग्रस्त हो गया और आग बुझाने की कोशिश कर रहे चार चिकित्सक घायल हो गए।
अस्पताल पर हमले को लेकर इजराइली सेना से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2024 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

