एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नासिक में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में सात लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कार और एक मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन दंपति और दो-वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई तथा दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नासिक में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में सात लोगों की मौत

नासिक, 17 जुलाई महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कार और एक मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन दंपति और दो-वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई तथा दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार देर रात जिले के डिंडोरी कस्बे के निकट वाणी-डिंडोरी मार्ग पर एक नर्सरी (पौधशाला) के पास हुई जिसकी सूचना पुलिस को रात 11 बजकर 57 मिनट पर मिली।

अधिकारी ने बताया कि ये सभी रिश्तेदार थे और एक अन्य रिश्तेदार के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद कार से सारसाले लौट रहे थे।

सूचना मिलने के बाद, पुलिस और अन्य एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों वाहन सड़क किनारे एक छोटी नहर में गिरे मिले।

पुलिस ने बताया कि कार सवार तीन पुरुष, इतनी ही महिलाएं और एक बच्चे की मौत हो गई और मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि कार नासिक से वाणी जा रही थी, तभी उसका आगे का एक टायर फट गया। अधिकारी ने बताया कि चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टकराने के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे नहर में गिर गए।

उन्होंने बताया कि कार में सवार लोग गाड़ी से बाहर नहीं निकल पाए और नहर में डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दोनों घायलों को नासिक के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान देवीदास पंडित गांगुर्डे (28), उनकी पत्नी मनीषा देवीदास गांगुर्डे (23), उनके बेटा भावेश देवीदास गांगुर्डे (2), उत्तम एकनाथ जाधव (42), उनकी पत्नी अलका उत्तम जाधव (38), दत्तात्रेय नामदेव वाघमारे (45) और उनकी पत्नी अनुसया दत्तात्रेय वाघमारे (40) के रूप में हुई है। ये सभी डिंडोरी तालुका के अलग-अलग गांवों के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को नासिक के सातपुर स्थित पिंपलगाव के निवासी थे।

डिंडोरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2025 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).