एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश: चित्रकूट जिले में रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत, सात लोग घायल

चित्रकूट जिले में रैपुरा थाना क्षेत्र के मैकी मोड़ के पास रविवार सुबह एक रोडवेज बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत में सात लोग घायल हो गए. दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि इस हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

उत्तर प्रदेश: चित्रकूट जिले में रोडवेज बस और ट्रक में  भिड़ंत, सात लोग घायल
हादसा/एक्सीडेंट/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

चित्रकूट/उत्तर प्रदेश, 24 जनवरी: चित्रकूट जिले में रैपुरा थाना क्षेत्र के मैकी मोड़ के पास रविवार सुबह एक रोडवेज बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत में सात लोग घायल हो गए. दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. रैपुरा थाना के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक (SSE) शिवकुमार यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के मैकी मोड़ के पास रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे प्रयागराज से कर्वी आ रही राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) की बस और कर्वी से प्रयागराज जा रहे ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गयी.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घायलों में ट्रक के चालक और बस के परिचालक की हालत चिंताजनक है. यादव ने बताया कि घायलों में सड़क किनारे गोबर के उपले (कंडे) बना रही ग्रामीण महिला भी शामिल है.

यह भी पढ़ें: Delhi: राजधानी दिल्ली में आज सुबह घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी हुई कम, सड़कों पर दुर्घटना होने का बना डर, देखें तस्वीर

पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि घने कोहरे की वजह से दोनों वाहनों के चालक एक-दूसरे को देख नहीं पाए, जिससे यह हादसा हो गया. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गयी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2021 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).