देश की खबरें | गौतमबुद्धनगर में विभिन्न सड़क हादसों में पति-पत्नी समेत सात लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिटी सेंटर के पास हुए एक सड़क हादसे में आज पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं जनपद में हुए विभिन्न हादसों में पांच लोग मारे गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, सात सितंबर सिटी सेंटर के पास हुए एक सड़क हादसे में आज पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं जनपद में हुए विभिन्न हादसों में पांच लोग मारे गए।

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सिटी सेंटर के पास रविवार देर रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे बाल किशन तथा उनकी पत्नी लीलावती को एक अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh Stamp Duty: महाराष्ट्र के बाद शिवराज सरकार ने भी स्टाम्प ड्यूटी 1 फीसदी घटाई.

घटना में गंभीर रूप से घायल पति पत्नी को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में अजायब पुर के पास हुए एक रेल हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। थाना कासना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में अधिक कांत राऊत (49 वर्ष) की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Anil Deshmukh On Kangana Ranaut: कंगना रनौत को केंद्र से Y श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने उठाया सवाल.

कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में दीपक नामक व्यक्ति छत से गिर गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि थाना फेस- 3 क्षेत्र में रहने वाले मोहित गुलाटी की ऊंचाई से गिरने की वजह से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसी प्रकार थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले अच्छेलाल की आज संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\