देश की खबरें | असम में रुपये मांगने के आरोप में एएसपी, चार पुलिसकर्मियों समेत सात लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के बजाली जिले में रुपये मांगने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी, उनके पति और चार अन्य पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, तीन सितंबर असम के बजाली जिले में रुपये मांगने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी, उनके पति और चार अन्य पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बजाली की तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और उनके पति को एक अन्य नागरिक के साथ शनिवार देर रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अन्य चार पुलिसकर्मियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी सात लोग फिलहाल पुलिस रिमांड में हैं।

ये गिरफ्तारियां एक पुलिस उपाधीक्षक और दो उप-निरीक्षकों सहित बजाली के सात पुलिस कर्मियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को दर्ज आपराधिक जांच विभाग(सीआईडी) के मामले के संबंध में की गईं।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि अगस्त के पहले सप्ताह में ‘‘बजाली जिले के कुछ पुलिकर्मियों द्वारा रुपये की मांग किए जाने के संबंध में शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया था।’’

उन्होंने बताया कि ‘‘शिकायत प्रथम दृष्टया सही’’ पाए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों में पटाचारकुची पुलिस थाने के अंतर्गत भवानीपुर चौकी के प्रभारी उप-निरीक्षक, पुलिस अधीक्षक बजाली के दो चालक और तत्कालीन एएसपी (मुख्यालय), बजाली के एक निजी सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं।

बजाली के पुलिस अधीक्षक का भी तबादला कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा था कि जनता के साथ दुर्व्यवहार करते पाए जाने वाले किसी भी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीजीपी को पूरा अधिकार दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Score Update: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Lahore Qalandars vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है छठा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट