एजेंसी न्यूज

Sabarkantha Road Accident: गुजरात के साबरकांठा में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत

गुजरात के साबरकांठा जिले में हिम्मतनगर के पास एक तेज रफ्तार कार ने ‘ट्रेलर ट्रक’ को टक्कर को टक्कर मार दी. हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Sabarkantha Road Accident: गुजरात के साबरकांठा में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
(Photo Credits ANI)

साबरकांठा (गुजरात), 25 सिंतबर : गुजरात के साबरकांठा जिले में हिम्मतनगर के पास एक तेज रफ्तार कार ने ‘ट्रेलर ट्रक’ को टक्कर को टक्कर मार दी. हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

हिम्मतनगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार में कई लोग सवार थे जो शामलाजी से अहमदाबाद की ओर जा रही थी, लेकिन तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे जा रहे ‘ट्रेलर ट्रक’ से कार टकरा गई. यह भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर विस चुनाव : शुरुआती घंटों में तेज गति से मतदान दर्ज

पुलिस अधीक्षक विजय पटेल ने बताया कि इस हादसे में कार में सवार सात लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2024 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).