Rajasthan Road Accident: राजस्थान के सीकर में ट्रक और कार की टक्कर में सात लोगों की झुलसकर मौत

राजस्थान के सीकर जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर में तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत सात लोगों की झुलसकर मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Road Accident (img: File photo)

जयपुर, 14 अप्रैल : राजस्थान के सीकर जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर में तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत सात लोगों की झुलसकर मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस उपाधीक्षक (फतेहपुर सर्किल) रामप्रताप बिश्नोई ने बताया कि कार में सवार सात लोग सालासर बालाजी मंदिर से हिसार की ओर जा रहे थे कि फतेहपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की आर्शीवाद पुलिया के पास कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद वाहन में आग लग गई. अधिकारी ने बताया कि कार सवार लोग उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे. यह भी पढ़ें : भाजपा सरकार ने कभी कोई वादा पूरा नहीं किया और भविष्य में भी नहीं करेगी : सिद्धरमैया

उन्होंने बताया कि आग लगने से कार के दरवाजे नहीं खुल पाये और कार में सवार तीन महिलाओं, दो बच्चे और दो पुरुष की झुलसकर मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे है. उन्होंने बताया कि ट्रक और कार में लगी आग को बुझाने के प्रयास किये जा रहे है.

Share Now

संबंधित खबरें

NEET UG 2026: राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा, राजस्थान SOG की जांच और कथित अनियमितताओं पर NTA ने जारी किया स्पष्टीकरण

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से रौंदा, राशिद खान ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs KKR, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 230 रनों का टारगेट, शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट