देश की खबरें | चीनी ऐप और वेबसाइट से जुड़े निवेश घोटाले में गुजरात पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चीनी कंपनियों द्वारा चलाये जा रहे ऐप्स एवं वेबसाइटों के माध्यम से पूरे देश में लोगों के साथ कथित रूप से ठगी करने वाले सात लोगों को गुजरात पुलिस ने प्रदेश और मुंबई के अलग अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

अहमदाबाद, दो अगस्त चीनी कंपनियों द्वारा चलाये जा रहे ऐप्स एवं वेबसाइटों के माध्यम से पूरे देश में लोगों के साथ कथित रूप से ठगी करने वाले सात लोगों को गुजरात पुलिस ने प्रदेश और मुंबई के अलग अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) अमित वसावा ने बताया कि यह घोटाला देश के अन्य कई जगहों पर भी हुआ है, जिसमें अतीत में भी दूसरे राज्यों से लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि ये लोग ऐप्स के जरिये निवेश पर आकर्षक रिटर्न देने की पेशकश करते हैं और लोगों द्वारा बड़ी राशि निवेश करने पर उन्हें बंद कर दिया जाता है।

साइबर अपराध प्रकोष्ठ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस मामले की तहकीकात तब शुरू हुयी जब एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी कि ऐसे ऐप्स में निवेश के बाद उसके 80 हजार रुपये डूब गये ।

बयान के अनुसार, गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान यासीन कुरैशी, दिलीप गोजिया, धर्मेंद्र राठौड़, राहुल वधेर, जयेश गगिया, तुषार गेटिया और जितेन शाह के रूप में की गयी है। शाह मुंबई का रहने वाला है जबकि शेष छह लोग गुजरात के रहने वाले हैं।

बयान में कहा गया है कि धोखाधड़ी में लोगों को लिंक भेजकर उन्हें फंसाना और फिर पीड़ित को ऐप के वॉलेट सेक्शन में निवेश की गई राशि दिखाना शामिल था।

हालांकि, इसमें कहा गया है कि जब निवेशक ने अपना पैसा वापस लेने का प्रयास किया तो वह ऐसा करने में विफल रहा, क्योंकि ऐप ‘‘तकनीकी गड़बड़ी’’ दिखाया । इसके अलावा ग्राहक सेवा तक पहुंचने के प्रयास भी बेकार साबित हुये । इसके बाद अपराधियों ने ऐप को बंद कर दिया और पेमेंट गेटवे का उपयोग करके पैसे निकाल लिए।

बयान में कहा गया है कि शाह एक कंपनी का निदेशक था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

\