देश की खबरें | बस के पलट जाने से सात यात्री हुए घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा के डौकी क्षेत्र में मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक बस पलट के पलट जाने से सात यात्री घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
आगरा (उप्र), पांच दिसंबर आगरा के डौकी क्षेत्र में मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक बस पलट के पलट जाने से सात यात्री घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रभारी निरीक्षक (डौकी) अशोक कुमार ने बताया कि आज सुबह लगभग पांच बजे डौकी क्षेत्र में बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी एवं फिर पलट गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस और राहगीरों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और सात घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर भाग गया।
यात्रियों का कहना है कि चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ।
पुलिस के अनुसार यह स्लीपर बस थी एवं दिल्ली से लखनऊ जा रही थी । उसमें 45 यात्री सवार थे।
कुमार ने बताया कि घायल यात्रियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी और फिर पुलिस ने सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का इंतजाम किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)