एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के सात नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में शनिवार को कोविड-19 के सात नए मामले दर्ज किए गए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,65,832 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के सात नए मामले सामने आए

पुडुचेरी, 21 मई पुडुचेरी में शनिवार को कोविड-19 के सात नए मामले दर्ज किए गए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,65,832 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक बयान में कहा कि विभाग ने कोविड-19 का पता लगाने के लिए 1,251 नमूनों का परीक्षण किया और जांच के दौरान सात नए मामले सामने आए।

बयान के मुताबिक, पिछले चौबीस घंटों में किसी मरीज की मौत नहीं हुई और केंद्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या 1,962 पर स्थिर रही।

उन्होंने बताया पिछले चौबीस घंटे में केंद्र शासित प्रदेश में 21 उपचाराधीन मरीज थे, जबकि तीन लोग संक्रमण मुक्त हो गए। अबतक यहां कुल 1,63,849 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है।

स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कुल 22,42,824 नमूनों की जांच की है। दैनिक संक्रमण दर 0.56 प्रतिशत थी, जबकि मृत्यु दर और ठीक होने की दर क्रमशः 1.18 प्रतिशत और 98.80 प्रतिशत थी।

निदेशक ने बताया स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कुल 17,01,105 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी है। इसमें 9,66,071 लोगों को टीके की पहली खुराक और 7,12,397 लोगों को दूसरी खुराक तथा कुल 22,637 लोगों को एहतियाति खुराक दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2022 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).