एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में सामने आये कोविड-19 के सात नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के सात नये मामले सामने आये और संक्रमण दर 0.26 फीसद रही। स्वास्थ्य विभाग ने यह आंकड़ा जारी किया।

देश की खबरें | दिल्ली में सामने आये कोविड-19 के सात नये मामले

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के सात नये मामले सामने आये और संक्रमण दर 0.26 फीसद रही। स्वास्थ्य विभाग ने यह आंकड़ा जारी किया।

कोविड-19 के कारण किसी मरीज की मौत की खबर नहीं है।

शनिवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के पांच मामले सामने आये थे और संक्रमण दर 0.18 फीसद रही थी।

शुक्रवार को यहां कोविड-19 के चार मामलों का पता चला था और संक्रमण 0.13 फीसद रही थी।

शनिवार को 2,646 जांच के बाद रविवार को कोविड-19 के सात मामले सामने आये।

यहां फिलहाल कोविड-19 के 19 मरीज उपचाराधीन हैं। अबतक यहां कोविड-19 के कुल 20,07,036 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 26,519 मरीजों की जान गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2022 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).