एजेंसी न्यूज

अंडमान और निकोबार द्वीप में कोविड-19 के सात नए मामले, कुल मामले बढ़कर 29 हुए

उन्होंने बताया कि ये सभी दक्षिण अंडमान जिले के बैंबूफ्लैट क्षेत्र के निवासी हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप में कोविड-19 के सात नए मामले, कुल मामले बढ़कर 29 हुए
जमात

पोर्ट ब्लेयर, 25 अप्रैल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सात और लोग कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए हैं जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 29 पर पहुंच गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये सभी दक्षिण अंडमान जिले के बैंबूफ्लैट क्षेत्र के निवासी हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘नये मामलों में से, छह एक ही परिवार से हैं, और ये सभी कोविड-19 के एक रोगी के संपर्क में आए थे।’’

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सभी मरीजों का यहां जीबी पंत अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बैंबूफ्लैट क्षेत्र से बृहस्पतिवार को पांच मामले सामने आए थे।

पिछले हफ्ते, इस इलाके में 39 वर्षीय पुलिस रेडियो ऑपरेटर कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाया गया था और सभी मामले या तो उनके परिवार के सदस्य हैं या उनसे संबंधित हैं। इस इलाके को अब हॉटस्पॉट (संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र) घोषित कर दिया गया है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सामने आए कुल मामलों में से 18 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है जबकि11 लोग ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2020 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).