देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में सात नक्सली गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के गंगालूर और बासागुडा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सात नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
बीजापुर, नौ मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के गंगालूर और बासागुडा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सात नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था और दल जब गंगालूर थाना क्षेत्र के तोड़का गांव में था तब घेराबंदी कर मिलिशिया सदस्य मोटू ताती (32) और पाकलू ताती (36) को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि दोनों नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर गोलीबारी करने करने का आरोप है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डीआरजी के दल को मंगलवार को गंगालूर थाना क्षेत्र में ही गस्त में रवाना किया गया था। गस्त के दौरान सुरक्षा बलों ने आज पालनार गांव से दो नक्सली विष्णु ताती (28) और बारसा मंगू (29) को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ अपहरण, हत्या का प्रयास और पुलिस दल पर हमला समेत कई मामले दर्ज हैं। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली विष्णु ताती के सर पर 10 हजार रूपए का इनाम है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने सोमवार को बासागुड़ा थाना क्षेत्र से तीन नक्सलियों सोढ़ी सिंगा (21) सुरेश बारसा (27) और पोटम बुधराम (27) को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर गोलीबारी करने का आरोप है।
सं संजीव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2021 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

