एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर से सात नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से सुरक्षाबलों ने सोमवार को सात नक्सलियों को गिरफ्तार कर उनके पास से विस्फोटक बरामद किए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर से सात नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर, 14 अप्रैल छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से सुरक्षाबलों ने सोमवार को सात नक्सलियों को गिरफ्तार कर उनके पास से विस्फोटक बरामद किए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भैरमगढ़ और मिरतुर थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान के तहत भैरमगढ़ थाना से स्थानीय पुलिस और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) को कोलनार और डालेर गांव की ओर गश्त के लिए रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान डालेर गांव के जंगल से छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, जिलेटिन की छड़ें, विस्फोटक, बैटरी और अन्य सामान बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने मिरतुर थाना क्षेत्र से भी एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस नक्सली से पिट्ठू बैग से टिफिन बम, बैटरी, बिजली का तार, पटाखे आदि बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2025 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).