देश की खबरें | गाजियाबाद में सहकर्मियों की पिटाई करने के मामले में सात नामजद आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि पकड़े गये लोगों की पहचान धारू बर्मन (34), राणा बर्मन (20), उत्तम सरकार (31), पुरीबल बर्मन (43), डालिम बर्मन (34), तपन रॉय (25) और तापू बर्मन (26) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गये लोगों की पहचान धारू बर्मन (34), राणा बर्मन (20), उत्तम सरकार (31), पुरीबल बर्मन (43), डालिम बर्मन (34), तपन रॉय (25) और तापू बर्मन (26) को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर के रहने वाले है। वे राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-709 पर निर्माण श्रमिक के रूप में काम कर रहे थे जो अक्षर धाम मंदिर को सहारनपुर से जोड़ता है।

उन्होंने बताया कि 17 जनवरी की शाम को अपने कैंप पर जाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली पर चढ़ने की छोटी सी बात पर इन सभी मजदूरों का सहारनपुर के दूसरे गुट से झगड़ा हो गया।

उन्होंने झगड़े के दौरान लाठी-डंडे, लोहे की छड़ों का इस्तेमाल किया, जिसमें एक दर्जन कामगार घायल हो गए और उनमें से एक नदीम (27) की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। आरोपी मजदूर लोनी सर्किल के ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के पंचलोक गांव में किराए के मकान में रह रहे थे।

ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि विवाद के दौरान लगभग एक दर्जन लोगों को चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल दिल्ली ले जाया गया, जिनमें से एक नदीम की मौत हो गई।

यादव ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर दस हमलावरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की हत्या, हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी