एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में संक्रमण से सात और लोगों की मौत, कांग्रेस विधायक के 18 परिवार सदस्यों सहित 302 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को सात और मौत दर्ज की गयी, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 356 हो गई है। इसके साथ ही धौलपुर जिले के बाडी से कांग्रेस विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा के 18 परिवार सदस्यों सहित 302 नये संक्रमित मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 15,232 हो गयी जिनमें से 2966 लोगों का उपचार चल रहा है।

देश की खबरें | राजस्थान में संक्रमण से सात और लोगों की मौत, कांग्रेस विधायक के 18 परिवार सदस्यों सहित 302 नये मामले

जयपुर, 22 जून राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को सात और मौत दर्ज की गयी, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 356 हो गई है। इसके साथ ही धौलपुर जिले के बाडी से कांग्रेस विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा के 18 परिवार सदस्यों सहित 302 नये संक्रमित मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 15,232 हो गयी जिनमें से 2966 लोगों का उपचार चल रहा है।

धौलपुर के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव दयाल मंगल ने बताया कि सभी को गृह पृथकवास में रखा गया है और उनका उपचार करवाया जा रहा है। विधायक के 18 परिवार के सदस्य संक्रमित पाये गये हैं। दो लोग ठीक हो गये हैं जबकि 16 का इलाज जारी है।

यह भी पढ़े | चीन को छोड़कर भारत इलेक्ट्रॉनिक सामान US, सिंगापुर और ताइवान से कर सकता है आयात- वर्ल्ड ट्रेड सेंटर.

चिकित्सा विभाग के अनुसार धौलपुर में सोमवार तक संक्रमण के 415 मामलें सामने आये है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को जोधपुर में चार, जयपुर, कोटा, और उदयपुर में एक -एक और संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 356 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 150 हो गयी है, जबकि जोधपुर में 34, भरतपुर में 30, कोटा में 20, अजमेर में 14 व नागौर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 23 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

यह भी पढ़े | सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, गरीबों को मुफ्त अनाज देने की मियाद तीन महीने और बढ़ाने का किया आग्रह.

सोमवार रात साढे आठ बजे तक राज्य में संक्रमण के 302 नये मामले सामने आये। इनमें जोधपुर में 45, जयपुर में 42, पाली में 32, सीकर में 29, चूरू, भरतपुर में 26—26, धौलपुर—उदयपुर में 13—13, राजसमंद—बीकानेर में 9—9, श्रीगंगानगर में 8, कोटा में 7, अजमेर—अलवर—दौसा—झुंझुनूं चित्तौडगढ में 4,जालौर में 3, सिरोही—टौंक में दो दो, नागौर और डूंगरपुर में एक एक नये मामले शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।

राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2020 10:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).