राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौत, 305 नये मामले
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को जयपुर में दो व कोटा, नागौर,पाली, उदयपुर व जालोर में एक - एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गयी। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 138 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 68 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 12 रोगियों की मौत हो चुकी है।
जयपुर, 18 मई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौत सोमवार को दर्ज की गयी जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 138 हो गयी है। इस बीच 305 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 5307 हो गयी है। राज्य में पहली बार एक दिन में 300 से ज्यादा नये संक्रमित मिले हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को जयपुर में दो व कोटा, नागौर,पाली, उदयपुर व जालोर में एक - एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गयी। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 138 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 68 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 12 रोगियों की मौत हो चुकी है।
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
इस बीच राज्य में सोमवार रात नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 305 नये मामले आए। इनमें जयपुर से 47, डूंगरपुर से 64, जोधपुर में 35, भीलवाड़ा से 25, जालोर में 25, उदयपुर में 21, जैसलमेर में 12, बाड़मेर में 11, राजसमंद में 10, बीकानेर में छह, चित्तौड़गढ व दौसा में पांच पांच, पाली और बांसवाड़ा में चार चार नये मामले शामिल हैं। दूसरी ओर सीमा सुरक्षा बल का एक और जवान संक्रमित मिला है।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।
राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन जारी है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
पृथ्वी कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 10:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).