देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से सात और की मौत,मामले बढकर 2,13,383 हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में सात और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या मंगलवार को 1065 पहुंच गयी जबकि इस रोग के मामले बढकर 2,13,383 हो गये ।
पटना, 27 अक्टूबर बिहार में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में सात और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या मंगलवार को 1065 पहुंच गयी जबकि इस रोग के मामले बढकर 2,13,383 हो गये ।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से पटना में दो तथा बांका, भागलपुर, जमुई, जहानाबाद एवं मधेपुरा जिले में एक—एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इसी के साथ इस रोग से राज्य में मरने वालों की संख्या सोमवार को बढकर 1065 हो गयी ।
बिहार में मंगलवार चार बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 678 नए मामले सामने आने के साथ प्रदेश में अबतक संक्रमित लोग बढकर 2,13,383 हो गये हैं।
मंगलवार को कोरोना वायरस के 1,237 मरीज ठीक हुए । अबतक कोविड-19 के 2,03,244 मरीज ठीक हुए हैं।
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,34,538 सैम्पल की जांच की गयी। अबतक 10358361 नमूनों की जांच की गयी है।
बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाररत मरीजों की संख्या 9073 है और स्वस्थ होने की दर प्रतिशत 95.25 है।
अनवर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

