देश की खबरें | अवैध हथियार खरीदने मप्र आए हरियाणा के सात बदमाश गिरफ्तार, 10 देशी पिस्तौल बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अंतरप्रांतीय गिरोह का खुलासा करते हुए हरियाणा के सात बदमाशों को धर दबोचा है। इनमें से एक बदमाश पर हरियाणा पुलिस ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है।

इंदौर, 11 सितंबर मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अंतरप्रांतीय गिरोह का खुलासा करते हुए हरियाणा के सात बदमाशों को धर दबोचा है। इनमें से एक बदमाश पर हरियाणा पुलिस ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है।

अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गुरुप्रसाद पाराशर ने रविवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर बाणगंगा क्षेत्र में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रमजीत, निखिल, कुलदीप, जगजीत कुमार, जसवंत, संदीप कुमार और मनदीप सिंह के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों में शामिल विक्रमजीत पर हत्या के एक मामले में हरियाणा पुलिस ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

पाराशर ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से अवैध तौर पर बनाई गयी 10 देशी पिस्तौल, कुछ कारतूस और दो कार जब्त की गई हैं।

उन्होंने बताया,‘‘गिरफ्तार बदमाशों ने उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने बड़वानी से अवैध हथियार खरीदे। वे ये हथियार लेकर हरियाणा के लिए रवाना हो पाते, इससे पहले ही हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।’’

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त को लेकर विस्तृत जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\