विदेश की खबरें | दुबई में रहने वाले भारतीय प्रवासी के परिवार के सात सदस्य विमान दुर्घटना में बाल-बाल बचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दुबई में रहने वाले भारतीय प्रवासी शेमिर वडक्कन पथाप्पिरियम ने उस समय राहत की सांस ली जब उन्हें पता चला कि केरल के कोझिकोड़ में हुई विमान दुर्घटना में उनके और उनके भाई के परिवार के सभी सात सदस्य बाल-बाल बच गए हैं।

दुबई, आठ अगस्त दुबई में रहने वाले भारतीय प्रवासी शेमिर वडक्कन पथाप्पिरियम ने उस समय राहत की सांस ली जब उन्हें पता चला कि केरल के कोझिकोड़ में हुई विमान दुर्घटना में उनके और उनके भाई के परिवार के सभी सात सदस्य बाल-बाल बच गए हैं।

दुबई सिलिकॉन ओएसिस कंपनी में लॉजिस्टिक मैनेजर शेमिर (41) शुक्रवार शाम से ही विमान में सवार अपने परिवार के सदस्यों के बारे में पता करने के लिये कोझिकोड़ हवाई अड्डे के निकट अलग-अलग ट्रामा सेंटर में बार-बार फोन कर रहे थे।

यह भी पढ़े | Rainfall in South Korea: दक्षिण कोरिया में भारी बारिश के 21 लोगों की हुई मौत.

दुबई से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस का आईएक्स 1344 विमान शुक्रवार शाम सात बजकर 41 मिनट पर भारी बारिश के बीच कोझिकोड में हवाईपट्टी पर उतरते समय फिसलकर 35 फुट गहरी खाई में गिर गया था, जिसके बाद उसके दो टुकड़े हो गए। विमान में 190 लोग सवार थे, जिनमें से पायलट-इन-कमांड कैप्टन दीपक साठे और उनके सहयोगी पायलट अखिलेश कुमार समेत कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।

शेमिर ने कहा, ''यह खबर सुनकर हमें धक्का लगा। हम काफी समय तक उनसे बात नहीं कर पाए।''

यह भी पढ़े | ढाका: प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अंसारुल्ला बांग्ला टीम का प्रमुख आतंकी गिरफ्तार.

उन्होंने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर उनके परिवार के सदस्यों को बचाने वाले अधिकारियों और स्थानीय लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा, ''काफी जद्दोजहद के बाद मैं अपनी पत्नी से बात कर पाया। उन्होंने मुझे बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को बचा लिया।''

शेमिर की पत्नी अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ यात्रा कर रही थीं। उनके भाई सफवान की पत्नी और उनकी बेटी तथा एक बेटा भी दुबई से कोझिकोड़ आ रही इस उड़ान में सवार थे।

शेमिर ने कहा कि दुर्घटना में उनके परिवार के सदस्यों को चोट आई है लेकिन यह चोट जानलेवा नहीं है। उन्हें केरल के कालीकट और मलप्पुरम में तीन अलग-अलग अस्पतालों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\