जरुरी जानकारी | सात सदस्यीय समिति करेगी जेट एयरवेज की समाधन योजना का प्रबंधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विमानन कंपनी जेट एयरवेज की समाधान प्रक्रिया पूरी होने तक सात सदस्यीय निगरानी समिति जल्द एयरलाइन के रोजाना के कामकाज का प्रबंधन करना शुरू करेगी। इस समिति में बोली जीतने वाले गठजोड़ जालान कलरॉक के अलावा ऋणदाताओं द्वारा नियुक्त सदस्य होंगे।

मुंबई, 26 जून विमानन कंपनी जेट एयरवेज की समाधान प्रक्रिया पूरी होने तक सात सदस्यीय निगरानी समिति जल्द एयरलाइन के रोजाना के कामकाज का प्रबंधन करना शुरू करेगी। इस समिति में बोली जीतने वाले गठजोड़ जालान कलरॉक के अलावा ऋणदाताओं द्वारा नियुक्त सदस्य होंगे।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा गया है कि आशीष छावछरिया अब एयरलाइन के समाधान पेशेवर नहीं रह जाएंगे।

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने 22 जून को जालान कलरॉक गठजोड़ की ठप खड़ी एयरलाइन के लिए समाधान योजना को कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दी थी।

पूर्ण सेवा प्रदाता ने अप्रैल, 2019 में अपना परिचालन बंद किया था। एयरलाइन अब कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) के तहत है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा गया है कि कंपनी का सीआईआरपी पूरा हो गया है और आशीष छावछरिया 25 जून, 2021 से कंपनी के समाधान पेशेवर नहीं रह गए हैं।

मंजूर समाधान योजना के तहत एक सात सदस्यीय निगरानी समिति का गठन करने की जरूरत होगी। इनमें तीन-तीन सदस्य गठजोड़ और वित्तीय ऋणदाताओं द्वारा नियुक्त किए जाएंगे। वित्तीय ऋणदाता एक स्वतंत्र समाधान पेशेवर की नियुक्ति करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान