देश की खबरें | इस साल देश में सात लाख जलाशयों का नवीकरण किया जा रहा हैःशेखावत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को कहा कि देश में कोविड-19 महामारी के बावजूद इस साल सात लाख जलाशयों का नवीकरण किया जा रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जोधपुर, दो दिसंबर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को कहा कि देश में कोविड-19 महामारी के बावजूद इस साल सात लाख जलाशयों का नवीकरण किया जा रहा है।

शेखावत ने कहा कि 4.52 जलाशयों पर काम पहले ही पूरा हो चुका है जबकि शेष जलाशयों पर काम चल रहा है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 3,271 नए केस: 2 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एमआईटी विश्व शांति विश्वविद्यालय, पुणे द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय सरपंच संवाद' को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए शेखावत ने देश में इन जलाशयों के पुनःनिर्माण के बारे में बात की।

उदयपुर से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा, '' इस तरह की कई मिसालें है जहां एक व्यक्ति, संगठन, समूह ग्राम पंचायत जन प्रतिनिधि या सरकार के खुद के प्रयास से गांव या क्षेत्र को जल समृद्ध करने में कामयाबी मिली है। ''

यह भी पढ़े | भारत सरकार ने विकिपीडिया को जम्मू-कश्मीर का गलत नक्शा दिखाने वाले लिंक को हटाने का दिया आदेश.

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जल एवं स्वच्छता को शीर्ष प्राथमिकता दी है।

शेखावत ने कहा, '' हमारी सरकार ने पेय जल एवं स्वच्छता को शीर्ष प्राथमिकता दी है। इस साल ही पंचायती राज संस्थानों को 15वें वित्त आयोग द्वारा 60,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। ''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट