देश की खबरें | उत्तर पूर्वी दिल्ली की झुग्गियों में लगी आग से सात लोगों की मौत: अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके की झुग्गियों में शुक्रवार देर रात लगी आग से सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 12 मार्च उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके की झुग्गियों में शुक्रवार देर रात लगी आग से सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोकुलपुरी गांव के पिलर संख्या 12 के पास आग लगने की सूचना देर रात एक बजकर तीन मिनट पर मिली। उन्होंने बताया कि इसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियों को रवाना किया गया।
अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से सात शव मिले हैं। करीब 60 झुग्गियां क्षतिग्रस्त हुई हैं और 30 झुग्गियां पूरी तरह से जल गई हैं।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) देवेश कुमार महला ने बताया कि आग लगने की सूचना देर रात करीब एक बजे मिली जिसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के करीब चार बजे आग पर काबू पाया जा सका।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सुबह यह दुःखद समाचार मिला। मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ितों से मुलाकात करूंगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2022 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

