देश की खबरें | दिल्ली-एनसीआर में सात अवैध बांग्लादेशी अप्रवासी पकड़े गए, निर्वासन प्रक्रिया शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली से एक नाबालिग समेत सात अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों को हिरासत में लिया है और उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 17 मार्च दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली से एक नाबालिग समेत सात अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों को हिरासत में लिया है और उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए बांग्लादेशी अप्रवासियों की पहचान दिलावर खान (48), ब्यूटी बेगम (39), रफीकुल (43), तौहीद (20), मोहम्मद अजहर (28), जाकिर मलिक (40) और 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर नदी के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसे थे।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धानिया ने कहा, “वे दिल्ली और गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों में रह रहे थे। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) की मदद से उनके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।”
धानिया के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने 16 मार्च को एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कृष्णा नगर इलाके से दिलावर खान नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया।
उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में दिलावर ने खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बताया, लेकिन लगातार पूछताछ और सत्यापन के बाद पता चला कि वह बांग्लादेश के खुलना जिले का रहने वाला एक बांग्लादेशी नागरिक है।
धानिया के अनुसार, इसके बाद पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से रह रहे छह और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की।
उन्होंने बताया कि दिल्ली के लक्ष्मी नगर, लाजपत नगर, कृष्णा नगर और सीमापुरी इलाके के अलावा गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में छापेमारी के दौरान इन छह अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों को हिरासत में लिया गया।
धानिया ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।
राष्ट्रीय राजधानी में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ अभियान पिछले साल दिसंबर में शुरू हुआ था। फरवरी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं के साथ बैठक के बाद दिल्ली पुलिस ने अवैध अप्रवासियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2025 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

