एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आग लगने से सात घर जले, एक व्यक्ति घायल

-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में आग लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया और कम से कम सात घर जल गए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आग लगने से सात घर जले, एक व्यक्ति घायल
Credit-Pixabay

श्रीनगर, 14 जुलाई : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में आग लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया और कम से कम सात घर जल गए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. हंदवाड़ा के रजवार क्षेत्र में शनिवार देर रात लगी आग तेजी से आसपास के घरों में फैल गई.

उन्होंने कहा कि पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों की सहायता से अग्निशमन और आपातकालीन कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की. कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. यह भी पढ़ें : ED ने अपने विभिन्न कार्यालयों में 29 अधिकारियों को किया नियुक्त

अधिकारियों ने बताया कि आग्निकांड में सात घर और दो गोशाला जल गईं जबकि आग में जलकर सात गाय भी मर गईं. उन्होंने कहा कि आग बुझाने में एक व्यक्ति घायल हो गया. अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2024 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).