देश की खबरें | विदेश भेजने के नाम पर युवाओं को ठगने वाले सात जालसाज गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस ने फर्जी अंकपत्र के जरिए विदेश भेजने का झांसा देकर युवाओं को ठगने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पीलीभीत (उप्र), 17 फरवरी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस ने फर्जी अंकपत्र के जरिए विदेश भेजने का झांसा देकर युवाओं को ठगने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विक्रम दहिया ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है और दो अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

दहिया ने बताया, ''यह गिरोह पूरनपुर और माधोटांडा इलाकों के युवाओं को निशाना बनाता था और विदेश यात्रा कराने का झांसा देकर उनसे बड़ी रकम ऐंठता था। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों से सात मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, एक कार, 60 से अधिक फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और नकदी बरामद की है।''

माधोटांडा थाने में वीरखेड़ा गांव के निवासी गुरप्रीत सिंह ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरप्रीत के मुताबिक जालसाजों ने उसके छोटे भाई पवनदीप सिंह को विदेश भेजने के लिये 20 लाख रुपये की मांग की थी। कुछ दिन बाद उसने पेशगी के तौर पर पांच लाख रुपये के अलावा संबंधित दस्तावेज उन जालसाजों को दे दिये थे।

गुरप्रीत के मुताबिक जालसाजों ने पवनदीप की स्नातक का फर्जी अंकपत्र भी मुहैया कराया जबकि वह सिर्फ नौवीं पास था। मामला ठीक नहीं लगने पर गुरप्रीत ने पवनदीप को विदेश भेजने का इरादा छोड़ दिया तो जालसाज 14 फरवरी को उसके घर पहुंचे और तमंचे से आतंकित करके धमकाया और आठ लाख रुपये और ऐंठ लिए।

गुरप्रीत ने शिकायत में आरोप लगाया कि जालसाजों के खिलाफ पूरनपुर में भी अलग से शिकायत दर्ज कराई गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीमों ने जांच की और बड़े पैमाने पर चल रहे इस गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए पूरनपुर और माधोटांडा थाने से जुड़े अलग-अलग स्थानों से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें अदालत में पेश किया गया और बाद में जेल भेज दिया गया।

दहिया ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुबूल किया कि वे पिछले पांच वर्षों से इस गिरोह में शामिल हैं और वीजा मंजूरी को आसान बनाने के लिए छात्रों को फर्जी अंकपत्र और अन्य जाली दस्तावेज देकर ठगते हैं। वे मुख्य रूप से हिंदी माध्यम की पृष्ठभूमि वाले या सीमित शिक्षा वाले छात्रों को निशाना बनाते थे।

उन्होंने कहा कि पकड़े गये जालसाजों के पास से जब्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की संबंधित स्कूलों और कॉलेजों से जांच की गई है। उनमें से कई प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\