देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का सात मामले सामने आये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सात मामले सामने आये । जनपद में आज से कोविड-19 टीकाकरण की शुरूआत हुयी । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
नोएडा, 16 जनवरी उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सात मामले सामने आये । जनपद में आज से कोविड-19 टीकाकरण की शुरूआत हुयी । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार सुबह तक कोरोना वायरस संक्रमण का सात मामला सामने आया है जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25,267 पर पहुंच गयी है।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के भीतर कोविड-19 के 23 मरीज उपचार के बाद ठीक हुये हैं, जिसके साथ ही जनपद में अब तक 24,975 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।
अधिकारी ने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 201 मरीजों का उपचार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 91 लोगों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि शनिवार से जनपद में कोविड-19 टीकाकरण की शुरूआत हुयी । उन्होंने बताया कि शनिवार को कुल 600 स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में टीका लगाया जायेगा ।
अधिकारी ने बताया कि छह केंद्रों पर टीकाकरण की शुरूआत हुयी और इसके लिये पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2021 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

