ओक्मुल्गी काउंटी शेरिफ एड्डी राइस ने बताया कि सरकारी चिकित्सा परीक्षक द्वारा शवों की पहचान की पुष्टि की जानी बाकी है, लेकिन "हम मानते हैं कि हमने उनलोगों (लापता) की तलाश कर ली है।"
उन्होंने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि मृतकों में जेसी मैकफैडेन के साथ इवी वेबस्टर (14) और ब्रिटनी ब्रीवर (16) भी शामिल हैं।
एड्डी राइस ने कहा, "हम अब किसी को नहीं ढूंढ रहे हैं। हमें लगता है कि हम जिसकी तलाश कर रहे थे, उन्हें सुबह ढूंढ चूके हैं। किशोरों के परिवारों, दोस्तों और स्कूल के साथियों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
हालांकि, राइस ने उनके मौत का कारण या अन्य विवरण देने से इनकार कर दिया।
ओकलाहोमा प्रांत जांच ब्यूरो के प्रवक्ता गेराल्ड डेविडसन ने बताया कि शव सोमवार को ओकलाहोमा शहर से करीब 145 किलोमीटर पूर्व स्थित हेनरीटा नगर के समीप मिले। इस नगर की आबादी करीब 6,000 लोगों की है।
गौरतलब है कि सोमवार सुबह 14 वर्षीय इवी वेस्टर तथा 16 वर्षीय ब्रिटनी ब्रीवर के लापता होने का परामर्श जारी किया गया था इसमें कहा गया था कि दोनों को जेसी मैकफैडन के साथ जाते हुए देखा गया था जिसका प्रांत में यौन हिंसा से जुड़े अपराधों का इतिहास रहा है।
ओकलाहोमा विभाग के जेल रिकॉर्ड के मुताबिक, मैकफैडेन को 2003 में दुष्कर्म का दोषी ठहराया गया था और अक्टूबर 2020 में उसे रिहा कर दिया गया था।
ब्रिटनी ब्रीवर के पिता ने केओटीवी को बताया कि बरामद शवों में से एक शव उनकी बेटी का है।
ब्रिटनी के पिता नाथन ब्रीवर ने बताया, "ब्रिटनी एक शानदार व्यक्तित्व वाली लड़की थी। उसे मिल हेनरीटा के लिए चुना गया था। अब वह वापस नहीं आएगी, वह चली गई।"
हेनरीटा पब्लिक स्कूल ने भी कई छात्रों की मौत पर दु:ख व्यक्त किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY