देश की खबरें | दिल्ली के चिड़ियाघर में ढाई साल में सात शेर-बाघ जैसे बड़े शिकारी जानवरों की मौत हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के चिड़ियाघर में करीब ढाई साल में सात बाघ और शेरों जैसे बड़े शिकारी जानवरों की मौत हो गई। चिड़ियाघर एशियाई शेरों और बंगाल टाइगर्स के संरक्षित प्रजनन में भागीदार है।

नयी दिल्ली, छह मार्च दिल्ली के चिड़ियाघर में करीब ढाई साल में सात बाघ और शेरों जैसे बड़े शिकारी जानवरों की मौत हो गई। चिड़ियाघर एशियाई शेरों और बंगाल टाइगर्स के संरक्षित प्रजनन में भागीदार है।

रिकॉर्ड के मुताबिक, सात में से कम से कम चार की मौत गुर्दे की बीमारी की वजह से हुई।

चिड़ियाघर की 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, कैद में रहने वाले शेर-बाघ जैसे बड़े शिकारी जानवरों में गुर्दे की बीमारी होने का बहुत खतरा रहता है, क्योंकि गतिविधियों और कसरत की कमी की वजह से वे मोटापे का शिकार हो जाते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस परेशानी का निदान करने के लिए उन्हें अलग अलग तरह का खाना दिया जाता है और शेर-बाघ जैसे बड़े शिकारी जानवरों के बाड़ों में गतिविधियों के लिए उपकरण रखे जाते हैं। साथ में समय समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच भी की जाती है।

दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक धर्मदेव राय ने कहा कि इस मामले का विस्तृत अध्ययन करने की जरूरत है। उन्होंने 21 फरवरी को ही पदभार संभाला है।

उन्होंने कहा, “ हम उनके वंश और संतति के बारे में अधिक जानने का प्रयास करेंगे और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले उनकी मौत के कारणों को देखेंगे।”

एक अधिकारी ने बताया कि दस जनवरी को आठ साल की शेरनी हेमा की मौत हो गई थी, क्योंकि उसके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

हेमा और शेर अमन को 2015 में छत्तीसगढ़ के छतबीर चिड़ियाघर से लाया गया था। अमन की पिछले साल नौ मई को दिल का दौरा पड़ने की वजह से मौत हो गई थी।

इससे पहले 14 दिसंबर को छह वर्षीय बाघिन निर्भया की मौत दिल के काम नहीं करने की वजह से हुई थी।

फिलहाल दिल्ली के चिड़ियाघर में पांच सफेद बाघ हैं जिनमें से तीन नर और दो मादा हैं। वहीं चार बंगाल टाइगर्स हैं जिनमें से तीन मादाएं हैं और एक नर है।

चिड़ियाघर में चार शेर हैं जिनमें से दो नर और दो मादाएं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान