एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई,पुणे में अवैध रूप से रह रहे सात बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने मुंबई और पुणे में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से रह रहे छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह महिलाएं हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई,पुणे में अवैध रूप से रह रहे सात बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

मुंबई, 28 जून पुलिस ने मुंबई और पुणे में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से रह रहे छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह महिलाएं हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में एमआईडीसी पुलिस ने 24 वर्षीय बायजिद खान को पालघर से गिरफ्तार किया था, जो असम के गुवाहाटी के रास्ते भारत में आया।

यहां आने के बाद पश्चिमी उपनगर अंधेरी में काम कर रहे खान ने पुलिस को बताया कि उसने छह बांग्लादेशी महिलाओं को पुणे और मुंबई में रहने और काम दिलाने में मदद की।

एक अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने इस सूचना के आधार पर पुणे से पांच और मुंबई से एक महिला को गिरफ्तार किया। साथ ही पुणे में महिलाओं को किराये पर घर देने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ये महिलाएं ब्यूटी पार्लर में काम कर रही थीं और कुछ घरेलू सहायिका के रूप में भी कार्यरत थीं। आरोपी महिलाएं बांग्लादेश में अपने परिजनों से संपर्क के लिए प्रतिबंधित ऐप का इस्तेमाल करती थीं।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों बायजिद शेख (24), नसरीन बेगम (38), रोजिना अख्तर (39), काकोली अख्तर (25), रोमा बेगम (31), पाखी हुसैन (25) और कोहिनूर अख्तर (26) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, शेख बांग्लादेशी महिलाओं को उचित कानूनी दस्तावेज़ के बिना भारत के विभिन्न शहरों में भेजने के लिए जिम्मेदार था।

पुलिस ने बताया कि इस साल जनवरी से अब तक बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ 375 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें 589 को गिरफ्तार किया गया, 532 को निर्वासित किया गया और 237 को दोषी ठहराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2025 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).