Jharkhand: हजारीबाग में बंदूक की अवैध फैक्ट्री चलाने के आरोप में सात गिरफ्तार
झारखंड के हजारीबाग जिले में विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सेवेन माइल इलाके से पुलिस ने बंदूक बनाने की अवैध फैक्ट्री चलाने के आरोप में बिहार के पांच अपराधियों समेत सात लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया.
हजारीबाग, 14 नवंबर : झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग जिले में विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सेवेन माइल इलाके से पुलिस ने बंदूक बनाने की अवैध फैक्ट्री चलाने के आरोप में बिहार के पांच अपराधियों समेत सात लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया.
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने यहां बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आज विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सेवन माइल इलाके में छापेमारी कर इस अवैध बंदूक फैक्ट्री का पता लगाया और कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया. यह भी पढ़ें : पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में भवन मालिक भी शामिल है जो इस पूरे मामले का सरगना था. पुलिस ने गिरफ्तार लोगों की अभी पहचान नहीं बतायी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2021 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

