देश की खबरें | अधिक कीमत पर रेमडेसिवीर इंजेक्शन बेचने के आरोप में सात गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में अधिक कीमत पर रेमडेसिवीर इंजेक्शन बेचने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह दवाई कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होती है।
मुंबई, 19 जुलाई मुंबई में अधिक कीमत पर रेमडेसिवीर इंजेक्शन बेचने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह दवाई कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होती है।
पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि आरोपी यह इंजेक्शन 30,000 रुपये में बेच रहे थे जबकि इसकी अधिकतम खुदरा कीमत 5400 रुपये है।
उन्होंने बताया कि खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) तथा अपराध शाखा के अधिकारियों ने शनिवार को शहर के दो स्थानों पर छापे मारे और रेमडेसिवीर दवाई बरामद की।
अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया, "सूचना के आधार पर, एफडीए के एक अधिकारी ने इंजेक्शन खरीदने के लिए शनिवार को फोन पर एक व्यक्ति से संपर्क किया। दवा लेने के लिए एक व्यक्ति को ग्राहक के रूप में उपनगर मुलुंद भेजा गया। इंजेक्शन देने आए दो व्यक्तियों को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया। "
यह भी पढ़े | तमिलनाडु में एक सुनार ने बनाया सोने और चांदी का अनोखा मास्क, जानें कीमत.
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान विकास दुबे और राहुल गाडा के रूप में हुयी है।
उन्होंने बताया कि इन आरोपियों से हुयी पूछताछ के आधार पर उपनगर घाटकोपर में स्थित विनिर्माण इकाई डेल्फा फार्मास्यूटिकल्स से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि उनकी पहचान भवेश शाह, आशीष कनौजिया, रितेश थोम्बरे, गुरविदंर सिंह और सुधीर पुजारी के रूप में हुयी है।
उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)