देश की खबरें | चार उच्च न्यायालयों में सात अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के चार उच्च न्यायालयों में पदस्थ सात अतिरिक्त न्यायाधीशों को मंगलवार को स्थायी न्यायाधीशों के रूप में पदोन्नत किया गया।
नयी दिल्ली, 30 जनवरी देश के चार उच्च न्यायालयों में पदस्थ सात अतिरिक्त न्यायाधीशों को मंगलवार को स्थायी न्यायाधीशों के रूप में पदोन्नत किया गया।
कलकत्ता उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति अनन्या बंदोपाध्याय, न्यायमूर्ति राय चट्टोपाध्याय, न्यायमूर्ति शंपा दत्त (पॉल) और न्यायमूर्ति राजा बसु चौधरी को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया है।
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति लापिता बनर्जी, केरल उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति शोभा अन्नम्मा ईपन और झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को भी स्थायी न्यायाधीशों के रूप में प्रोन्नत किया गया है।
कलकत्ता उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति शुभेंदु सामंत को 18 मई के प्रभाव से एक वर्ष का नया कार्यकाल दिया गया है।
विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इन नियुक्तियों की घोषणा की।
अतिरिक्त न्यायाधीश सामान्य तौर पर दो साल की अवधि के लिए नियुक्त किये जाते हैं और फिर उन्हें न्यायाधीश या ‘स्थायी’ न्यायाधीश बनाया जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2024 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

