देश की खबरें | दिल्ली मेट्रो की ‘रेड लाइन’ पर सेवाएं करीब 45 मिनट के लिए हुईं प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली मेट्रो की ‘रेड लाइन’ के एक खंड पर सोमवार को सुबह कुछ तकनीकी समस्या के कारण सेवाएं करीब 45 मिनट के लिए प्रभावित हुईं।

नयी दिल्ली, 27 जून दिल्ली मेट्रो की ‘रेड लाइन’ के एक खंड पर सोमवार को सुबह कुछ तकनीकी समस्या के कारण सेवाएं करीब 45 मिनट के लिए प्रभावित हुईं।

‘रेड लाइन’ दिल्ली के रिठाला को गाजियाबाद के शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा) से जोड़ती है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सुबह आठ बजे ट्वीट कर यात्रियों को ‘रेड लाइन’ पर मेट्रो सेवा में विलंब की जानकारी दी।

डीएमआरसी ने कहा था, ‘‘रेड लाइन पर इंद्रलोक और पीतमपुरा के बीच सेवाओं में विलंब हो रहा है। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं। सुधार कार्य प्रगति पर है। नियमित सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। कृपया अन्य जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।’’

डीएमआरसी ने सुबह पौने नौ बजे दोबारा ट्वीट कर सेवाएं सामान्य होने की जानकारी दी।

मेट्रो में तकनीकी समस्या के कारण सुबह-सुबह कार्यालय जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले नौ जून को भी तकनीकी खराबी के कारण ‘ब्लू लाइन’ पर सेवाओं में दो घंटे से अधिक का विलंब हुआ था। छह जून को भी ‘ब्लू लाइन’ पर ऐसी समस्या खड़ी हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\