देश की खबरें | गुजरात के वडोदरा में मेडिकल कॉलेज में रैगिंग करने पर दो रेजिडेंट डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के वडोदरा में एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष के 60 छात्रों की रैगिंग करने और उन्हें सौ उठक-बैठक करने पर मजबूर करने के आरोप में दो रेजिडेंट डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई और एमबीबीएस के तृतीय वर्ष के पांच छात्रों को छात्रावास से निकाल दिया गया।

वडोदरा, 26 जुलाई गुजरात के वडोदरा में एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष के 60 छात्रों की रैगिंग करने और उन्हें सौ उठक-बैठक करने पर मजबूर करने के आरोप में दो रेजिडेंट डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई और एमबीबीएस के तृतीय वर्ष के पांच छात्रों को छात्रावास से निकाल दिया गया।

कॉलेज के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य सरकार ने शहर के गोत्री इलाके में स्थित कॉलेज में रैगिंग के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। पिछले सप्ताह शनिवार को हुई रैगिंग की घटनाओं के बाद आर्थोपेडिक और सजर्री विभागों के जूनियर डॉक्टरों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया।

गुजरात चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान सोसाइटी (जीएमईआरएस) के गोत्री मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ वर्षा गोडबोले ने बताया कि रैगिंग के बाद एक छात्र को उलटी हुई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। कॉलेज वडोदरा के एमएस विश्वविद्यालय से संबद्ध है और जीएमईआरएस द्वारा संचालित होता है।

जीएमईआरएस, राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में पंजीकृत एक संस्था है। गोडबोले ने कहा कि घटना का संज्ञान लेते हुए कॉलेज की रैगिंग रोधी समिति ने दो जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी और एमबीबीएस के तृतीय वर्ष के पांच छात्रों को छात्रावास से निष्कासित करने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि समिति ने घटना के बाद कई बैठकें करने के बाद यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि उक्त पांच छात्रों को अकादमिक सत्र पूरा करने की अनुमति दी जाएगी या नहीं इस पर बाद में फैसला लिया जाएगा।

वडोदरा पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि एक निरीक्षक ने रैगिंग रोधी समिति की सोमवार को हुई बैठक में हिस्सा लिया था। पुलिस ने कहा कि समिति घटना पर एक रिपोर्ट तैयार करेगी और उसके अनुसार प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\