देश की खबरें | दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी खामी के कारण सुल्तानपुर-घिटोरनी के बीच सेवाएं बाधित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर एक ट्रेन में ‘‘तकनीकी खामी’’ के कारण सुल्तानपुर और घिटोरनी स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 12 सितंबर दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर एक ट्रेन में ‘‘तकनीकी खामी’’ के कारण सुल्तानपुर और घिटोरनी स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सेवाओं में बाधा के कारण सुबह येलो लाइन के मेट्रो स्टेशनों पर काफी भीड़ रही।
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली को गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों को सूचना देने के लिए सुबह करीब सात बजे ट्वीट किया, ‘‘येलो लाइन पर सुल्तानपुर और घिटोरनी के बीच सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। हुडा सिटी सेंटर और घिटोरनी के साथ ही सुल्तानपुर और समयपुर बादली के बीच सेवाएं उपलब्ध हैं। बाकी सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य है।’’
इससे करीब 20 मिनट पहले उसने ट्वीट किया था कि घिटोरनी और सुल्तानपुर के बीच ‘‘सेवाओं में विलंब’’ है।
एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘इस लाइन पर एक ट्रेन में कुछ तकनीकी खामी आ गयी लेकिन इसे दुरुस्त किया जा रहा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2022 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

