खेल की खबरें | अभी भी पूरी तरह से खुली है श्रृंखला : शास्त्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री चाहते हैं कि उनकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ गुरूवार से ओवल पर शुरू हो रहे चौथे टेस्ट से पहले लीड्स में मिली शर्मनाक हार के बारे में सोचने की बजाय लाडर्स की जीत से प्रेरणा ले ।
लंदन, एक सितंबर भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री चाहते हैं कि उनकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ गुरूवार से ओवल पर शुरू हो रहे चौथे टेस्ट से पहले लीड्स में मिली शर्मनाक हार के बारे में सोचने की बजाय लाडर्स की जीत से प्रेरणा ले ।
शास्त्री ने स्वीकार किया कि तीसरे टेस्ट के पहले ही दिन 78 रन पर आउट होना निर्णायक साबित हुआ लेकिन उन्होंने कहा कि श्रृंखला अभी भी खुली है ।
उन्होंने अपनी नयर किताब ‘ स्टारगेजिंग’ के प्रचार के सिलसिले में ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ से कहा ,‘‘ यह बहुत आसान है । आप बस लाडर्स के बारे में सोचो । पिछला मैच भूल जाओ । मुझे पता है कि यह कहना आसान है लेकिन हमें अच्छे पल भी याद रखने चाहिये । खेल में यह सब होता रहता है ।’’
शास्त्री ने कहा ,‘‘ लाडर्स में इंग्लैंड का पलड़ा भारी था लेकिन हमने जीत दर्ज की । पिछले मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और पहले ही दिन हम पर दबाव बना दिया । हम पहले दिन ही बैकफुट पर थे ।’’
उन्होंने प्रसन्नता जताई कि दूसरी पारी में भारतीय टीम 278 रन बना सकी ।
उन्होंने कहा ,‘‘ हमने दूसरी पारी में जुझारूपन की झलक दिखाई लेकिन पहली पारी में 78 रन पर आउट होने से ही मैच निकल गया था । इसके बावजूद यह श्रृंखला अभी खुली है ।’’
शास्त्री ने कहा कि विराट कोहली और उनकी टीम को हलके में लेने की गलती किसी को नहीं करनी चाहिये ।
उन्होंने कहा ,‘‘ श्रृंखला अभी 1 . 1 से बराबर है और हम विदेश में खेल रहे हैं । दबाव इंग्लैंड पर है ।उउन्हें अपने देश में जीतना होगा । जब वो भारत में खेल रहे थे तो हमने वही किया जो हमें करना था । गेंद अब उनके पाले में है लेकिन हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा , इसमें कोई शक नहीं है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2021 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

