ENG vs IND Test Series 2021: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले Jack Leach का बड़ा बयान, कहा- भारत के खिलाफ श्रृंखला से हमारे स्तर का पता चलेगा

इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच का मानना है कि भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में उनकी टीम का प्रदर्शन यह निर्धारित करेगा कि वह अपने खेल के विकास के मामले में कहां पहुंचे है. लीच इस साल की शुरुआत में भारत में टेस्ट श्रृंखला में खेल चुके है और वह आगामी घरेलू श्रृंखला में व्यक्तिगत रूप से अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर आश्वस्त है.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

लंदन, एक अगस्त: इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच का मानना है कि भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में उनकी टीम का प्रदर्शन यह निर्धारित करेगा कि वह अपने खेल के विकास के मामले में कहां पहुंचे है. लीच इस साल की शुरुआत में भारत में टेस्ट श्रृंखला में खेल चुके है और वह आगामी घरेलू श्रृंखला में व्यक्तिगत रूप से अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर आश्वस्त है. बायें हाथ के इस स्पिनर ने फरवरी-मार्च में इंग्लैंड के भारत दौरे पर खेली गई चार मैचों की श्रृंखला में 18 विकेट झटके थे.

लीच ने कहा कि भारत में उनकी सफलता ने उन्हें बुधवार से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में शुरू होने वाली आगामी श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है. ‘द गार्जियन’ के मुताबिक लीच ने कहा, ‘‘ मुझे विश्वास है कि मैं इन खिलाड़ियों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं.’’

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 1st Test Match 2021: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में इस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकती है टीम इंडिया

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर विकेट बेहतर है तो यह सिर्फ अपने कौशल के मुताबिक थोड़ा ढलने के बारे में है. मुझे इंग्लैंड में स्पिन गेंदबाजी करने में मजा आता है. विकेट आमतौर पर (साल के इस समय) काफी सूखे होते हैं और निश्चित रूप से इसमें स्पिनरों की भूमिका होगी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से हमें पता चलेगा कि हमारा स्तर क्या है.’’ लीच इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं ताकि वह एशेज श्रृंखला के लिए टीम में अपनी जगह पक्की कर सकें.

यह भी पढ़ें- WI vs PAK 2nd T20I 2021: पाकिस्तान ने दूसरे T20I मुकाबले में वेस्टइंडीज को दी शिकस्त

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि मैं अब भी नियमित तौर पर अच्छा प्रदर्शन कर टीम में जगह पक्की करने की कोशिश कर रहा हूं. मुझे यह सुनिश्चित करना कि मेरा खेल अच्छा रहे ताकि मैं लगातार बेहतर प्रदर्शन करू और टीम में जगह बरकरार रखूं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\