एजेंसी न्यूज

सीरि ए क्लब चाहते हैं 13 जून से सत्र की शुरुआत

इटली में कोरोना वायरस के कारण नौ मार्च से सभी तरह की खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं। देश में इस महामारी के कारण 31,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

सीरि ए क्लब चाहते हैं 13 जून से सत्र की शुरुआत

लेगा सीरि ए ने बयान में कहा, ‘‘जहां तक खेल गतिविधियां फिर से शुरू करने का सवाल है तो सरकार के फैसलों और खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिये स्वास्थ्य प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए 13 जून से चैंपियनशिप फिर से शुरू करने के संकेत दिये गये हैं।’’

इटली में कोरोना वायरस के कारण नौ मार्च से सभी तरह की खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं। देश में इस महामारी के कारण 31,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

देश के सभी 20 शीर्ष क्लब प्रतियोगिता फिर से शुरू करके सत्र का समापन करने के पक्ष में हैं लेकिन यह पहला अवसर है जबकि तिथि भी निर्धारित की गयी है।

खेल मंत्री विन्सेंजो स्पैडाफोरा ने इटली की संसद में कहा कि उन्हें इटली फुटबाल महासंघ के के अध्यक्ष गैब्रियल ग्रेविना का पत्र मिला है।

उन्होंने कहा, ‘‘ग्रेविना ने मुझे बताया कि महासंघ ने तकनीकी और वैज्ञानिक समिति की सभी सिफारिशों का पालन किया है। महासंघ ने अपना प्रोटोकाल फिर से तैयार किया जिसके बाद 18 मई से समूह में अभ्यास करने की अनुमति मिली।’’

इटली की टीमों ने दो महीने के लॉकडाउन के बाद चार मई को व्यक्तिगत अभ्यास शुरू किया था जबकि अगले सोमवार से वह समूह में अभ्यास शुरू कर देंगी।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).